HomeSportT20 वर्ल्ड कप पर बवाल: अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश को दिया दो टूक...

T20 वर्ल्ड कप पर बवाल: अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश को दिया दो टूक जवाब

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनती नजर आ रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच न खेलने की इच्छा जताई है। इस मुद्दे पर अब तेलंगाना के मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का तीखा बयान सामने आया है।

अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश को क्यों घेरा?

एएनआई से बातचीत में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साफ कहा कि अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता है, तो यह फैसला अंततः उसी को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने को पूरी तरह अनुचित बताया।
अजहरुद्दीन ने कहा, “न्यूज़ीलैंड इस वक्त भारत में खेल रहा है, दक्षिण अफ्रीका हाल ही में यहां खेल चुका है। किसी भी टीम ने सुरक्षा को लेकर शिकायत नहीं की।”

“भारत बेहद सुरक्षित देश है”

पूर्व कप्तान ने दो टूक कहा कि भारत एक सुरक्षित देश है और लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले यहां सफलतापूर्वक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश नहीं आता, तो इसका नुकसान उनके खिलाड़ियों और क्रिकेट को ही होगा।

मैचों का स्थान बदलना आसान नहीं

अजहरुद्दीन ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के मैचों को बार-बार इधर-उधर नहीं किया जा सकता। चूंकि सभी मैचों का शेड्यूल पहले से तय है, इसलिए वेन्यू बदलना बेहद मुश्किल प्रक्रिया है।

ICC ने BCB का अनुरोध किया खारिज

इस पूरे मामले में आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश के अनुरोध को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए खारिज कर दिया है। हालांकि, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ कर दिया है कि ICC के फैसले के बावजूद बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है।

विवाद की जड़ क्या है?

यह विवाद तब और गहराया जब BCCI ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा का हवाला देते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया। इसके बाद BCB ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.