HomeUttarakhandरक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने शहीद कुंदन सिंह खड़ायत को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने शहीद कुंदन सिंह खड़ायत को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मणेगांव तिराहा, पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे।

May be an image of 2 people, people standing, balloon and outdoors

खटीमा में सी.एस.डी. कैंटीन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सी.एस.डी. कैंटीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने ₹11425.43 लाख की कुल 43 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹794.76 लाख की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि खटीमा में कैंटीन के खुलने से पूर्व सैनिकों एवं सभी सैनिकों को आसानी से क्षेत्र में ही सामान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेन भी दौड़ेगी।

इसे भी पढ़े-रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने शहीद कुंदन सिंह खड़ायत को दी श्रद्धांजलि 

उन्होंने बताया कि खटीमा में स्टेडियम हेतु ₹17 करोड़ एवं बाईपास निर्माण हेतु ₹46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और केंद्रीय विद्यालय हेतु 8 एकड़ भूमि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का उच्चीकरण करते हुए 100 बेड के स्थान पर 200 बेड का बनाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.