Friday, January 30, 2026
HomeEntertainmentएक महीने बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर’, 5वें वीकेंड पर किया छप्परफाड़...

एक महीने बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर’, 5वें वीकेंड पर किया छप्परफाड़ कलेक्शन!

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। पांचवें वीकेंड पर फिल्म ने ऐसा धमाका किया है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

5वें वीकेंड की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर’

फिल्म निर्माता जियो स्टूडियोज के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने अपने 31वें दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 820.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1,240 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

KGF 2 को छोड़ा पीछे

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF: चैप्टर 2’ (1,200 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

5वें वीकेंड पर बने दो बड़े रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि ‘धुरंधर’ पांचवें वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 5वें वीकेंड कलेक्शन लिस्ट:

  • धुरंधर – 35.80 करोड़
  • छावा – 22 करोड़
  • स्त्री 2 – 16 करोड़
  • पुष्पा 2 (हिंदी) – 14 करोड़

दूसरा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फिल्म ने 31 में से 30 दिनों तक डबल डिजिट कलेक्शन कर एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म ने हासिल नहीं किया।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आते हैं, जो पाकिस्तान के चार खतरनाक आतंकियों से भिड़ते हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। अहम भूमिकाओं में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.