Thursday, January 22, 2026
HomeEntertainmentफैंस की जिज्ञासा खत्म, कैटरीना कैफ ने शेयर की जिंदगी की सबसे...

फैंस की जिज्ञासा खत्म, कैटरीना कैफ ने शेयर की जिंदगी की सबसे बड़ी खबर?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कपल पेरेंट्स बनने वाला है। लंबे समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा चल रही थी, अब उन्होंने पति के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी।

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की, जिसमें वह व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फोटो में विक्की कौशल बेबी बंप को पकड़े हुए बेहद खुश दिखे। कैप्शन में कपल ने लिखा – “हमारी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर शुरू हो रहा है, दिल खुशी और आभार से भरा है।”


स्टार्स और फैंस से मिल रही शुभकामनाएं

कपल की इस फोटो पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैन्स तक सभी बधाई दे रहे हैं। रिया कपूर ने कमेंट कर लिखा – “आप दोनों को बहुत बधाई।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।


शादी और करियर पर एक नजर

कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाईमाधोपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी शादी और तस्वीरें लंबे समय तक चर्चा में रहीं। इस जोड़ी को फैन्स ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह खूब पसंद करते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार सुपरहिट फिल्म छावा में नजर आए थे और अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखेंगे। वहीं कैटरीना कैफ 2024 में रिलीज हुई फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.