जब से हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविक का तलाक हुआ है, तब से फैंस की नजर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ पर टिकी रहती है। पहले जैस्मिन वालिया के साथ नाम जुड़ने के बाद अब हार्दिक अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं और यह कपल कई बार साथ स्पॉट भी किया गया है।
इसी बीच माहिका हाल ही में एडाप्ट फेस्ट 2025, मुंबई में देसी अंदाज़ में नजर आईं। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी मौजूद थीं, लेकिन सबकी निगाहें दिल्ली की इस मॉडल पर ही टिक गईं। उनके स्टाइल ने वहां मौजूद स्टार्स को भी फैशन में पीछे छोड़ दिया।
लाल अनारकली में माहिका का ग्लैमरस देसी लुक
इवेंट में माहिका के साथ फातिमा सना शेख और कल्कि कोचलिन भी पहुंचीं, लेकिन रेड अनारकली में माहिका ने सारी सुर्खियां लूट लीं। अक्सर वेस्टर्न लुक्स में नजर आने वाली यह मॉडल इस बार देसी अवतार में दिखीं, जो देखने लायक था।
उन्होंने बसंती लेबल की सिंपल लेकिन एलीगेंट अनारकली चुनी। स्लीवलेस डीप यू-नेकलाइन और बिना किसी पैटर्न की यह प्लेन आउटफिट उनकी पर्सनैलिटी पर खूब जंची। बॉडी-फिटेड अपर पोर्शन और फ्लेयर्ड स्कर्ट ने लुक को और खूबसूरत बनाया।
दुपट्टे और ज्वेलरी ने बढ़ाई शान
माहिका ने आउटफिट के साथ प्लेन लाल दुपट्टा कैरी किया, जिसे उन्होंने सादे तरीके से कंधे पर डाला। अनारकली की लंबाई अधिक होने के कारण नीचे पहना बॉटम दिखाई नहीं दिया। ज्वेलरी में उन्होंने पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स, रेड स्टोन रिंग और डायमंड रिंग पहनी। खुले बालों ने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया।
फातिमा का कैज़ुअल, कल्कि का ब्लैक एलीगेंस लुक
फातिमा सना शेख इस इवेंट में ऑल-व्हाइट कैज़ुअल स्टाइल में आईं। टैंक टॉप और रिप्ड डेनिम के साथ ब्राउन सैंडल और बन हेयरस्टाइल में वह सिंपल और कॉम्फ़र्टेबल दिखीं।
वहीं, कल्कि कोचलिन ब्लैक ड्रेस में दिखीं, जिस पर व्हाइट थ्रेड से खूबसूरत फ्लोरल डिटेलिंग थी। ब्लैक श्रग और पर्ल इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल और क्लासी रखा। हालांकि, दोनों एक्ट्रेसेस के ग्लैमरस लुक के बावजूद माहिका की रेड अनारकली और देसी अदाएं पूरे इवेंट में छा गईं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



