अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में दोनों वकील एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आते हैं। सौरभ शुक्ला फिर से जज सुंदर लाल त्रिपाठी के रोल में लौटे हैं, जबकि हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
दर्शकों को कैसी लगी जॉली एलएलबी 3?
फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही शानदार रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे “एंटरटेनमेंट से भरपूर” और “मस्ट वॉच” बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “फिल्म की एंडिंग में अक्षय कुमार की स्पीच तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है।”
अरशद वारसी की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग को सराहा गया है।
गजराज राव खलनायक के रूप में प्रभावशाली लगे।
सौरभ शुक्ला ने एक बार फिर अपने किरदार से फैंस का दिल जीता।
कई दर्शकों ने फिल्म को ह्यूमर, स्टायर और इमोशंस का बेहतरीन पैकेज बताया।
विवादों के बाद मिली हरी झंडी
रिलीज से पहले फिल्म विवादों में फंसी थी। आरोप लगा था कि यह न्यायपालिका का मज़ाक उड़ाती है। हालांकि बॉम्बे और इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया। मामूली एडिटिंग के बाद सीबीएफसी ने इसे U/A सर्टिफिकेट और “16+ एडवाइजरी” के साथ पास किया। कुल मिलाकर जॉली एलएलबी 3 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म 2025 की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



