परदेस फेम अभिनेत्री महिमा चौधरी और शानदार अभिनेता संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा भी शिरकत करती नजर आईं।
रेखा और महिमा का वीडियो हुआ वायरल
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा और महिमा चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा सफेद सूट, प्रिंटेड दुपट्टा, रेड लिपस्टिक, ब्लैक सनग्लास और मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं गोल्डन आउटफिट में महिमा चौधरी भी पैप्स के सामने पोज देती दिखीं।
शादी पर रेखा का बयान बना चर्चा का विषय
वीडियो में महिमा चौधरी मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं कि उन्होंने “दूसरी शादी कर ली है।” इस पर रेखा मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब देती हैं जिसने सभी को चौंका दिया। रेखा कहती हैं, “शादी पहली हो या दूसरी, शादी तो मैंने जिंदगी से की है।” रेखा का यह जवाब सुनकर महिमा चौधरी ‘वाऊ’ कहते हुए उनकी बात की तारीफ करती नजर आती हैं।
प्यार और शादी पर रेखा की फिलॉसफी
रेखा आगे कहती हैं, “शादी प्यार का दूसरा नाम है। प्यार है तो शादी है और शादी है तो प्यार है।”
रेखा के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Rekha की लव लाइफ रही है उतार-चढ़ाव से भरी
रेखा की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। उनका नाम कई सितारों से जुड़ा, खासतौर पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी लव स्टोरी लंबे समय तक चर्चा में रही। बाद में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल के भीतर ही उनका निधन हो गया। इसके बाद से रेखा सिंगल लाइफ जी रही हैं।
मांग में सिंदूर बना स्टाइल स्टेटमेंट
रेखा को अक्सर मांग में सिंदूर लगाए देखा जाता है, जिसे लेकर फैन्स में हमेशा जिज्ञासा रहती है। खुद रेखा साफ कर चुकी हैं कि यह उनके लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट है। रेखा की जिंदगी आज भी लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

