Tuesday, March 17, 2026
HomeEntertainmentक्या सच में टूट रही है ऐश्वर्या राय व अभिषेक की शादी?...

क्या सच में टूट रही है ऐश्वर्या राय व अभिषेक की शादी? करीबी ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल से दोनों के अलग होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, न तो अभिषेक और न ही ऐश्वर्या ने कभी इस पर खुलकर बात की है। दिलचस्प बात यह है कि जब भी तलाक की अफवाहें तेज होती हैं, यह कपल किसी इवेंट में साथ दिखाई देकर चर्चाओं पर ब्रेक लगा देता है।


क्यों रहती हैं ऐश्वर्या मां के घर?

हाल ही में फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या की मां की तबीयत अक्सर ठीक नहीं रहती, जिसकी वजह से वह समय-समय पर अपनी मां के घर जाती हैं। कक्कड़ ने कहा, “मैं उन्हीं की बिल्डिंग में रहता हूं और जानता हूं कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को स्कूल छोड़ने और लेने जाती हैं। इस बीच का समय वह अपनी मां के पास बिताती हैं और फिर बेटी के साथ घर लौट जाती हैं।”


सास-बहू और ननद के रिश्तों पर बयान

काफी समय से चर्चा है कि ऐश्वर्या का जया बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ तालमेल अच्छा नहीं है। कहा जा रहा था कि यही वजह है कि वह अभिषेक से तलाक लेने का विचार कर रही हैं। लेकिन प्रह्लाद कक्कड़ ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “वो घर की बहू हैं और घर भी वही संभालती हैं। लोग कह रहे थे कि वह शादी से बचने के लिए मां के साथ रह रही हैं, लेकिन असलियत यह है कि वह सिर्फ मां की हेल्थ की चिंता करती हैं। कई बार अभिषेक भी उनके साथ सास से मिलने आते हैं।”


अफवाहों से ज्यादा हकीकत

स्पष्ट है कि ऐश्वर्या का अपनी मां के पास जाना सिर्फ बेटी और मां की जिम्मेदारी का हिस्सा है। तलाक की खबरों में अभी तक कोई ठोस सच्चाई सामने नहीं आई है। करीबी सूत्रों के मुताबिक बच्चन परिवार में मतभेद जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.