HomeUttarakhandजिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोपल डे चाईल्ड केयर सेंटर का शुभारंभ किया

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोपल डे चाईल्ड केयर सेंटर का शुभारंभ किया

रूद्रपुर, खबर संसार। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने आज गृह विज्ञान महाविद्यालय पन्तनगर में कोपल डे चाईल्ड केयर सेंटर का दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर शुभारम्भ किया।

उन्होने चाईल्ड केयर सेन्टर के सभी सदस्यों को शुभकामानऐं दी। उन्होने कहा कि कोपल डे चाईल्ड केयर सेंटर के माध्यम से कामकाजी अभिभावकों के बच्चों को दिनभर सुरक्षित माहौल मिलेगा। बच्चों को दिन-भर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल कर सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जूट से निर्मित थैलों का वितरण भी किया

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में सहयोग, अनुशासन, प्रेम आदि गुणों का विकास करना प्रमुख लक्ष्य होगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने, पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करने के साथ ही ईको फ्रेण्डली वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही जूट से निर्मित थेलों का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को क्राउन पहनाया व चाॅकलेट का वितरण किया। इस अवसर पर डीन अल्का गोयल, डाॅ.मनीषा गहलौत, डाॅ.ऋतु सिंह, डाॅ.रागिनी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.