हल्द्वानी, खबर संसार। नवम्बर 2021 को अपराह्न 4 बजे वाहन संख्या यूके 01टीबी-0230 आटो कमलुवागांजा से लामाचैड की ओर संचालित तथा वाहन संख्या डीएल 8एसबीडी-4038 मोटर साइकिल लामाचौड़ से कमलुवागांजा की ओर संचालित थी, जो मारूति ट्रेडर्स के सामने परस्पर टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गये।
उक्त घटना में दो व्यक्ति की मृत्यु तथा एक व्यक्ति घायल हो गये थे। जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्बयाल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिह को जांच अधिकारी नामित किया है।
अपने बयान जल्द दर्ज कराये: उपजिलाधिकारी
मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु नामित उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वह अपने बयान 15 दिनों के अन्दर लिखित, मौखिक रूप से अथवा कोई अन्य साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक से प्रस्तुत कर सकते हैं।



