HomeUttarakhandDM ने दैवीय आपदा से राहत व बचाव कार्यों की वीसी के...

DM ने दैवीय आपदा से राहत व बचाव कार्यों की वीसी के माध्यम से समीक्षा की

रूद्रपुर, खबर संसार। मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने विगत दिनों खटीमा, सितारगंज एवं नानकमत्ता क्षेत्र में आई दैवीय आपदा से राहत व बचाव कार्यों की कैम्प कार्यालय में वीसी के माध्यम से समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी खटीमा को निर्देश देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र-अतिशीघ्र अहैतुक सहायता राशि वितरित किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाये। उन्होने कहा कि जिन परिवारों को अहैतुक सहायता राशि दी जा रही है उनकी सूची तत्काल तैयार कर भेजें।

उन्होेने कहा कि जिन मकानों की आपदा के कारण आशिंक क्षति हुई है उनकी सूची तैयार करें। उन्होेने कहा कि आपदा प्रभावित सभी परिवारों को अहैतुक सहायता अवश्य मिलें कोई भी परिवार न छुटे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

बाढ़ प्रभावितों के सहायता के लिए 1 करोड 70 लाख़ रूपये की धनराशि दी

उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत व बचाव के लिए धन की कोई कमी नही होने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के सहायता के लिए 1 करोड 70 लाख़ रूपये की धनराशि दी जा चुकी एवं मा0 मुख्यमंत्री द्वारा आज ही 10 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिये गये है। उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिये है कि राहत राशि उपलब्ध कराने हेतु लेखपालों को लगाते हुए कल ही कम से कम 5 हजार परिवारों को अहैतुक सहायता प्रदान कराना सुनिश्चिित करें।

उक्त कार्यों के सफल सम्पादन के लिए पूर्व में तैनात लेखपालों को सम्मिलित करते हुए 10 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर ही राहत राशि वितरण करने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी खटीमा को निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र में आने वाली दुकानों में जलभराव के कारण होने वाली क्षति का तीन श्रेणी में आंकलन करते हुए रिर्पोट तैयार करें ताकि ससमय सूचना शासन को प्रेषित की जा सके।

जिलाधकारी ने उक्त दैवीय आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को तहसील खटीमा क्षेत्र में रहने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि खटीमा क्षेत्रान्तर्गत मुख्य पशुचिकित्साधिकारी स्ंवय रहकर मवेशियों की क्षति का मूल्यांकन एवं सत्यापन की कार्यवाही करायेंगे।

1300 परिवारों को अहैतुक सहायता दी जा चुकी

उपजिलाधिकारी खटीमा द्वारा बताया गया कि 1300 परिवारों को अहैतुक सहायता दी जा चुकी है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि प्राथमिक सर्वे में गामीण क्षेत्रों में लगभग 6500 परिवार तथा शहरी क्षेत्रों में लगभग 8 हजार बाढ़/जलभराव से प्रभावित हुए है जिन्हें दो दिन के भीतर तत्कालीक सहायता प्रदान कर दी जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी एवं वर्चुअल के माध्यम से उपजिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार आदि जुडे़ थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.