रूद्रपुर, खबर संसार। डीएम युगल किशोर पन्त ने एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए जनपद में यातायात को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारी सड़क निर्माण कार्यों को वर्षा से पूर्व त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
डीएम युगल किशोर पन्त ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य में प्राथमिकता से 2 लेन रोड शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने काशीपुर मार्ग, गदरपुर में दिनेशपुर व गुलरभोज मार्ग में गड्डे भरान व टूटी सड़कों का कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मटकोटा मोड रोड निमार्ण कार्य हेतु लोनिवि को स्टीमेंट बनाकर कार्य करने तथा एनएच के अधिकारियों को उक्त कार्य हेतु लोनिवि को धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिये।
इसे भी पढ़े-urfi javed ने दस्ताने से बनी ब्रा पहन बाहर निकली, विडियों वायरल, फैंस दे रहे रिएक्शन
बिजली के तारों को भूमिगत किया जाए
उन्होंने काशीपुर व गदरपुर मार्ग में निर्धारित स्थानों पर बिजली के तारों एवं अन्य लाईनों को भूमिगत करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। डीएम ने गड्डे भरान के लिए कोसी नदी, तलाबों व तुमड़िया डैम से मिट्टी उठाने निर्देश दिये। उन्होने समस्त अधिकारियों को 15 जून से पूर्व सभी कार्य कराये जाने के कड़े निर्देश दिये।
उन्होंने एनएच-74 काशीपुर बाईपास में कोसी नदी के पर पुल सुरक्षा कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएच डिवीजन नजीबाबाद को दिये। उन्होंने सितारंगज रोड पर एनएच में हुए गड्डे की गहनता से जाँच करते हुए जाँच रिपोर्ट शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश एनएच के अभियंताओं को दिये।
इसके साथ ही उन्होंने काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य, एनएच पर गड्डों आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, परियोजना निदेशक रूद्रपुर विवेक प्रकाश, योगेन्द्र शर्मा, प्रबन्धक तकनीकी रूद्रपुर अक्षत विष्नोई, इंजीनियर एनएचएआई पीयूष जैन व आरओबी काशीपुर आदि उपस्थित थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



