खबर संसार, नई दिल्ली: कोवैक्सीन लेने के बाद न लें Paracetamol या पेनकिलर, देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान लगातर जारी है। ऐसे में कोवैक्सिीन निर्माता भारत बायोटेक ने कहा है कि जिन लोगों ने कोेवैक्सीन का टीका लिया है, उन्हें किसी भी प्रकार के पेनकिलर या Paracetamol लेने की जरूरत नही हैं।
ये भी पढें- नाईट कर्फ्यू 10 से 6 इन इन लोगो को रहेंगी छूट
कंपनी का कहना है कि कई केन्द्रों पर वैक्सीन लेने के बाद 500 मिलीग्राम के पैरासिटामॉल या दर्द निवारक लेने की सलाह दी जा रही है। जो बिल्कुल गलत है। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद मेडिसिन की सिफारिश की जाती है। अन्य कोविड-19 वैक्सीन के साथ पैरासिटामोल लेने को कहा जा रहा है। लेकिन यह कोवैक्सिन लेने वालों के लिए नहीं है।
अन्य कारोना टीकों के साथ ले सकते हैं Paracetamol ?
भारत बायोटेक कंपनी के अनुसर, पैरासटिामॉल को कोविड के अन्य टीकों को साथ लेने की सलाह दी जाती है पर जहां तक बात है कोवैक्सीन की, भारत बायोटेक की सलाह है कोेवैक्सीन लगने पर अगर बुखार आता है या अहतियात के तौर पर भी Paracetamol का सेवन नहीं करना चाहिए आपको बता दें कि भारत बायोटेक की ओर से ये जानकारी इस दौरान आई है जब देश में 15 से 18 वर्ष के कशिोरों के लिए टीकाकारण शुरू हो गया है जिसके तहत अभी उन्हें केवल कोवैक्सीन लगाई जा रही है। भारत बायोटेक ने ये भी सलाह दी है कि कोवैक्सीन लगने के बाद अगर बुखार आता है तो आप केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खा सकते हैं। अहतियात के तौर पर भी Paracetamol का सेवन नहीं करना चाहिए।
