HomeUttarakhandयुवा भारती केंद्रीय समन्वय समिति के राज्य संयोजक बने डॉक्टर गौरव गुप्ता

युवा भारती केंद्रीय समन्वय समिति के राज्य संयोजक बने डॉक्टर गौरव गुप्ता

युवा भारती केंद्रीय समन्वय समिति ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सफल व्यवसायी डॉ. गौरव गुप्ता को उत्तराखंड राज्य का संयोजक नियुक्त किया है। युवा भारती फाउंडेशन नागपुर के राष्ट्रीय संयोजक अंकित कलकोटवार ने नियुक्ति जारी करते हुए कहा कि डॉ गुप्ता उत्तराखंड में विभिन्न इकाइयों का गठन कर, संगठन के उद्देश्यों के सुचारु संचालन व प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

यूथ फाउंडेशन भारतीय संस्कृति, शिक्षा के उत्थान के साथ हो देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को जनजागरण कर रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू हुई जनजागरण की अलख देश भर में फैल गई है।
डॉ गौरव गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं, वह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में विभिन्न चैनलों से जुड़े रहे हैं।

पत्रकारिता के साथ ही वह सफल व्यवसायी भी। हाल ही में उन्हें अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने मानद उपाधि प्रदान की है। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े श्री गुप्ता वर्तमान में सफल कारोबारी हैं। डॉ गुप्ता को यह दायित्व मिलने पर हल्द्वानी प्रेस क्लब, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड वैश्य महासभा ने शुभकामनायें दी हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.