अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना की थ्रिलर फिल्म Drishyam 2 का बॉक्स-ऑफिस पर जादू लगातार कायम है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कसकर पैर जमाए हुए है।
वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) की कमाई की रफ्तार धीमी होते नजर आ रही है। इस फिल्म ने वीकेंड में अच्छी ओपनिंग की थी लेकिन वीक डेज के दौरान इस फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
18 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन की Drishyam 2 ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर सेंचुरी दर्ज कर ली थी। अब ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।
200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है Drishyam 2
इस फिल्म ने अब तक कुल 154.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। तीसरे वीकेंड या चौथे हफ्ते में Drishyam 2 के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के आसार नजर आ रहे हैं। वीक डेज में टिकट के दाम कम किए जाने के बावजूद ‘दृश्यम 2’ का सोमवार और मंगलवार का कुल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये रहा है।
वहीं अगर कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ की बात करें तो ये फिल्म अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 25 नवंबर को रिलीज हुई ‘भेड़िया’ को ‘दृश्यम 2’ के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था लेकिन ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है। ‘भेड़िया’ ने रिलीज के चार दिनों में महज 32।40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने सोमवार और मंगलवार को बड़े सिनेमाघरों में महज 3।32 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बता दें, बॉक्स-ऑफिस पर आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण ‘भेड़िया’ के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। तगड़े वीएफएक्स वाली फिल्म ‘भेड़िया’ को बनाने में कुल 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं ‘दृश्यम 2’ को बनाने में 50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
