HomeUttarakhandआनंदा एकेडमी में दशहरा महोत्सव का हुआ आयोजन, निकाली झांकियां

आनंदा एकेडमी में दशहरा महोत्सव का हुआ आयोजन, निकाली झांकियां

डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रामायण की विभिन्न पौराणिक कहानियों को झांकियों के माध्यम से जीवन्त किया गया।

विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रसंगसह वर्णन किया तथा बच्चों व शिक्षकों से राम जी का आदर्श चरित्र अपनाने का आह्वान किया। निदेशिका दीक्षा बिष्ट ने इस उत्सव का महत्व बताते हुए भगवान राम के चरित्र.वर्णन और जीवनी पर भी प्रकाश डाला।

संजविनी पर्वत के दृश्य को काफी खूबसुरती से दर्शाया

प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट के नेतृत्व में ऋचा बोराए मीनू मेर, अंजली, कामिनी, निर्मला, रोहिता, बबिता रानी, गीता, अवंतिका, प्राक्षी बबीता, सरोज, मीनाक्षी, हर्षिता इत्यादि ने भगवान राम से सम्बन्धित विभिन्न झांकियों का निर्माण किया जिसमें मुख्य रूप से रावण दरबार, राम लखन बाल लीला का मंचन, पंचवटी, सुरसा राक्षसी, अशोक वाटिका का दृश्य, नल व नील द्वारा समुद्र का निर्माण, संजविनी पर्वत के दृश्य को काफी खूबसुरती से दर्शाया गया था।

इसके अतिरिक्त फैन्सी ड्रेस का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चे विभिन्न पौराणिक पात्रों यथा राम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, दशरथ, सीताए शबरी, नल और नील, रावण, मेघनाथ, कुम्भकरण इत्यादि रूपों में आये तथा संवाद सुनाए।
इस उपलक्ष्य पर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा विधार्थीगण उपस्थित थें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.