HomeNationalEarthquake (भूकंप) के झटके से कांपी धरती, 5.7 की तीव्रता का था...

Earthquake (भूकंप) के झटके से कांपी धरती, 5.7 की तीव्रता का था भूकंप

नई दिल्ली, खबर संसार। शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी Earthquake (भूकंप) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि आज सुबह उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता से धरती कांपी। भूकंप तड़के करीब 3.15 बजे आया और यह पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 58 किमी उत्तर पश्चिम में था।

तो वही, हकश्मीर, नोएडा और अन्य इलाकों में शनिवार को Earthquake (भूकंप) के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। आज सुबह 9:45 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रहा। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ेे-गोलीकांड पर भाजपा सांसद ने कहां असदुद्दीन ओवैसी राष्ट्रभक्त नहीं पर हैं देशभक्त

कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली तक महसूस किए गए झटके

नोएडा के कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि कम से कम 20 सेकेंड तक जमीन हिलती रही। दिल्ली में भी लोगों ने Earthquake (भूकंप) के झटके महसूस करने की बात कही है। एक शख्स ने बताया, “मुझे लगा कि मेरा सिर घूम रहा है। जब मैंने पंखे की तरफ देखा तो वह अचानक हिल रहा था। मैंने महसूस किया कि यह भूकंप है। नोएडा में लगभग 25-30 सेकंड के लिए जोरदार झटके महसूस किए गए।”

गुजरात में शुक्रवार को आया था भूकंप

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र रापड़ गांव में था। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा, ‘‘शुक्रवार सुबह 10.16 बजे कच्छ के रापड़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 19.1 किलोमीटर की गहराई में था।’’

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि Earthquake (भूकंप) के झटके से क्षेत्र में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कच्छ जिला बहुत उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। गौरतलब है कि कच्छ में 2001 में भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.