spot_img
spot_img
HomeAdministrativeउद्योगपति हीरानंदानी के ठिकानों पर ईडी की रेड, जानिए क्या है पूरा...

उद्योगपति हीरानंदानी के ठिकानों पर ईडी की रेड, जानिए क्या है पूरा केस

जी, हां देश के जाने-माने उद्योगपति निरंजन हीरानंदानी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। गुरुवार (22 फरवरी, 2024) को यह छापेमारी फेमा उल्लंघन केस में की गई। ऐसा बताया गया कि ईडी का दस्ता महाराष्ट्र में उनके मुंबई और ठाणे सहित कई ठिकानों पर पहुंचा और वहां छापेमारी की कार्रवाई की गई।

कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले के सिलसिले में ईडी ने ये छापेमारी की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर हीरानंदानी ग्रुप के प्रमुख कार्यालयों सहित मुंबई में कुछ जगहों पर तलाशी ली गई।

कैश फॉर क्वेरी केस में सुर्खियों में आए थे निरंजन के बेटे दर्शन

निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में सुर्खियों में आए थे। हालांकि कहा जा रहा है कि ये रेड महुआ मोइत्रा मामले में नहीं पड़ी है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लिखित शिकायत में महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले दर्शन हीरानंदानी से पैसे और महंगे उपहार लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था और महुआ मोइत्रा को अपनी सांसदी से हाथ धोना पड़ा।

2022 में भी हो चुकी है छापेमारी

इससे पहले साल 2022 में इनकम टैक्स ने हीरानंदानी ग्रुप के 25 परिसरों पर छापेमारी की थी। जिसमें मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के ऑफिस शामिल थे। ये छापेमारी संदिग्ध टैक्स चोरी के मामले को लेकर की गई थी।

दर्शन के पिता निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने 1978 में रियल एस्टेट का व्यापार शुरू किया था। इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। ये बिजनेस ग्रुप भारत के रियल स्टेट डेवलेपर्स ग्रुप्स में से एक है। हीरानंदानी ग्रुप की मुंबई के अलावा, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी कई रियल स्टेट परियोजनाएं हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.