पेटीएम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच एनफरोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ईडी ने शुरू कर दी है। ईडी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरंभिक जांच शुरू कर दी है और आज इस खबर के आने से पहले से पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा चुकी थी।
आज फिर 10 फीसदी फिसला पेटीएम का शेयर
पेटीएम ब्रांड की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट फिर देखी गई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया। इस गिरावट के बाद आज पेटीएम के शेयर फिर ऑलटाइम लो लेवल यानी निचले स्तर तक गिर गए। शेयरों ने आज 342।15 रुपये प्रति शेयर का निचला स्तर बनाया जो कि पिछले 52 हफ्ते का भी निम्न लेवल है।
एक साल के निचले स्तर पर आया पेटीएम का शेयर
वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में पहली बार 350 रुपये से नीचे गिर गए हैं और ये इसके 52 हफ्तों के उच्च स्तर से 55 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दिखाता है। अक्टूबर में पेटीएम के शेयरों का लेवल 761।20 रुपये था और आज का पेटीएम का निचला स्तर 342।15 रुपये का है यानी सीधा-सीधा 55 फीसदी की कटौती पेटीएम के शेयरों के भाव में हो चुकी है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा से आरबीआई कर चुका है इंकार
पेटीएम के शेयरों में पहली बार मंगलवार को 400 रुपये से नीचे के लेवल देखे गए थे और आज तो ये 350 रुपये से भी नीचे चले गए हैं। पेटीएम के लिए इस समय चौतरफा मु्श्किलों का दौर नजर आ रहा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से रिजर्व बैंक ने सोमवार को ही इनकार कर दिया। इस तरह पेटीएम के लिए ये आस भी टूटती दिखी कि शायद आरबीआई अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा।
आरबीआई ने क्या एक्शन लिया था-जानें
31 जनवरी की शाम पेटीएम के लिए एक बुरा सपना बनकर आई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश दे दिया। इसके तहत आरबीआई ने पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड प्रोडक्ट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार ना करने का निर्देश दिया था।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
