HomeUttarakhandमतदान की लाइन में खड़े बुजुर्ग को आया heart attack, निधन

मतदान की लाइन में खड़े बुजुर्ग को आया heart attack, निधन

खबर संसार, किच्छा: मतदान की लाइन में खड़े बुजुर्ग को आया heart attack, निधन, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जारी हैं, जिसके चलते लोग वोट डालने के लिए लोग लाइनों में लगे हुए हैं। प्रदेशभर में दोपहर तीन बजे तक 49.24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। उधमसिंह नगर में 37.17 फीसदी मतदान हो चुका है। तो वहीं किच्छा 52 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी है। उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 82,66,644 मतदाता करेंगे।

ये भी पढें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

युवाओं की अपील

लोगों से अपील करते हुए युवाओं ने कहा कि सभी को अपने मत का जरूर प्रयोग करना चाहिए। युवाओं ने कहा जातिवाद और क्षेत्रवाद से दूर रहकर वह मतदान करेंगे। इस बीच किच्छा में वोटिंग के दौरान एक बुजुर्ग की heart attack से मौत भी हो गई।

heart attack से बुजुर्ग की मौत

इस बीच किच्छा से बुरी खबर सामने आ रही है जहां पर मतदान करने गए बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यहीं भीमताल में भी मतदान कमी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार में इसरार अली 68 वर्ष पुत्र सुक्कल अली निवासी वार्ड नंबर 8 आज सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर गए थे। यह यहां मतदान की लाइन लगे थे अचानक बेहोश होकर गिर गये। वहीं भीमताल में रिखाकोट बूथ पर तैनात एक मतदान कमी को heart attack आया है। जिसके बाद एंबूलेंस बुला उन्हें अस्पताल भर्ती कर दिया गया जहां उनका निधन हो गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.