HomeUttarakhandक्वीन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल में 12वीं के बच्‍चों को दी गई भावभीनी...

क्वीन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल में 12वीं के बच्‍चों को दी गई भावभीनी विदाई

हल्‍दवानी, खबर संसार। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वीन सीनियर सेकेंडरी में आज दिनांक 26 मार्च 2022 को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह का प्रारंभ विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह, प्रबंधिका श्रीमती लिली सिंह, विद्यालय निर्देशक विक्रम कार्की, निर्देशिका श्रीमती स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य वीबी पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

छात्र-छात्राओं ने संगीतमयी प्रस्‍तुति दी

समारोह में 11 वीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने काफी मनभावन नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी, मिस्टर फेयरवेल अभिषेक मेहरा मिस फेयरवेल साहित्य बिष्ट को चुना गया।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सही राह चयन हेतु प्रेरित किया। अध्यापक निलेश सनवाल ने भी बच्चों को प्रोत्साहित कर अपने विचार उन तक साझा किए कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका कुसुम रौतेला तनुजा पाठक ने किया समारोह में विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं  मौजूद रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर सफलता प्राप्त करना तथा देश समाज में एक अच्छे नागरिक बनकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करना संदेश देकर कार्यक्रम का समापन किया।

इसे भी पढ़े- विवाहिता ने इमोशनल खत लिख दी जान, लिखा मरकर भी करती रहूंगी प्यार

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.