HomeUttarakhandदेवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखण्ड के विकास के सारथी

देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखण्ड के विकास के सारथी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में BNI देहरादून द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखण्ड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.एन.आई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत में उचित समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भी भारत की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख सहभागी बने और अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील, राहुल, प्रकाश, रितु मौर्य, प्रगति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

May be an image of 4 people and dais

सीएम ने वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों, पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास एवं श्री महंत देवेंद्रदास जी महाराज से श्री झंडा साहिब पहुँचकर मुलाकात की।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.