खबर संसार नैनीताल. धूमधाम से मना धरती मां ट्रस्ट के द्वारा से पर्यावरण संस्कृति उत्सव का आयोजन. जी हा प्राधमिक विद्यालय ससबनी,मुक्तेशर, नैनीताल, उत्तराखण्ड में किया गया।जिसमे स्कूली बच्चों की नृत्य, संगीत, भाषण, नाटक, वेस्ट क्राफ्ट कामपटीशन व स्थानीय निवासियों की पहाड़ी भेंढ़ी की प्रतियोगिता में भाग लिया।
धूमधाम से मना धरती मां ट्रस्ट के द्वारा से पर्यावरण संस्कृति उत्सव का आयोजन प्राधमिक विद्यालय ससबनी,मुक्तेशर,
पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबको जागरूक करने के लिए सभी ने संकल्प लिया ” कूड़ा न जलायें न बहायें न फैलायें इसे विश्व कल्याण के लिये उपयोगी बनायें “।प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कर जी. आई. सी. सुंदरखाल ,द्वितीय पुरस्कार जी. आई. सी. काशियालेख ,
तृतीय पुरस्कार स्थानीय महिला समूह को प्रदान किया गया
धरती मां ट्रस्ट (अध्यक्ष ) बी. एस. बिष्ट ने स्थल पर उपस्थित सभी महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सर्व प्रथम हमे अपने द्वारा धरती पर फैलाए गए कूड़े को सुव्यवस्थित व सुंदर बनाना होगा तभी भारत माँ विश्व में अलौकिक स्थान प्राप्त कर पाएगी ।श्रीमती तुलसी देवी, श्री पूरन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा सुयाल, श्री लाल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट , सह अध्यापक श्री रविकांत यादव, श्री कुंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र दानी, श्रीमति चमफा बिष्ट, श्रीमती मुन्नी देवी।