HomeNationalआज भी अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, कई इलाकों में नहीं पहुंची...

आज भी अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, कई इलाकों में नहीं पहुंची निगम की टीम

नई दिल्ली, खबर संसार। दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। आज के अभियान में द्वारका समेत कई इलाके शामिल हैं। बता दें कि निगम 4 मई से 13 मई के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत अब तक दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा निगम को शाहीन बाग में विरोध का सामना करना पड़ा।

लोधी कॉलोनी में नहीं चलेगा बुलडोजर

निगम का कहना है कि आज लोधी कॉलोनी में बुलडोजर नहीं चलेगा। माना जा रहा है कि यहां के लिए पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिलने के चलते ये फैसला लिया गया है।

द्वारका में चल रहा बुलडोजर

आज दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चलना है जिसमें द्वारका भी शामिल है। दिल्ली के द्वारका में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

सीलमपुर में भी होनी है कार्रवाई

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी आज बुलडोजर की कार्रवाई होनी है। इसे लेकर पूर्वी दिल्ली निगम के मेयर श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान जहांगीरपुरी से शुरू हुए थे। उसके बाद से ही लोगों की शिकायतें आने लगीं और वो अपने इलाके में सड़क बिल्कुल साफ चाहते हैं। कल हमने नंद नगरी और सुंदर नगरी में बुलडोजर की कार्रवाई की थी। आज ये अभियान सीलमपुर में चलेगा।

कल कहां चला बुलडोजर

इससे पहले कल न्यू फ्रेंड कॉलोनी में अवैध निर्माण पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चला तो वहीं दूसरी तरफ मंगोलपुरी इलाके में उत्तरी नगर निगम का बुलडोजर दौड़ा। इस दौरान आप विधायक मुकेश अहलावत ने विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया गया।

एफआईआर की मांग

बता दें कि वहीं दूसरी ओर आप नेता अमनातुल्लाह ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एमसीडी की कार्रवाई को अवैध करार देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें MCD के गैरजिम्मेदार लोगों पर FIR की मांग की है।

इसे भी पढ़े-चीन में कोरोना बेकाबू, बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.