हल्द्वानी, खबर संसार। पीठासीन अधिकारी एंव मतदान अधिकारियों का मास्टर ट्रेनरो के माध्यम से प्रथम का सैद्धान्तिक एंव व्यवहारिक प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में ईवीएम तथा वीवीपैड तथा विभिन्न प्रपत्रों और सामग्री जो निर्वाचन के दौरान प्रयोग में लाने वाली सामग्री के संबंध में शुक्रवार को सरगम सिनेमा हॉल एव एवएमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में कोविड -19 को दृष्टिगत रखते हुए 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाले प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने सम्बोधन में निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहां कि सबसे बडे़ निर्वाचन के इस लोकतंत्र के महा पर्व में आप सबको शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही ना बरते, पूर्ण मनोयोग एंव निष्ठा के साथ निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराये।
अपने-अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें
उन्होने कहा सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो, उन्होंने सभी कार्मिको को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने कहा पीठासीन अधिकारियों को जो चुनाव आयोग द्वारा जारी पुस्तिका दी गई है, उसका भली-भॉति अध्ययन कर लें।
इसे भी पढ़े−20 मिनट में साइकिल चला खाने की दी डिलीवरी तो कस्टर ने गिफ्ट की बाइक
श्री गर्ब्याल ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक अपने-अपने आचरण को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं राजनीतिक पार्टी व व्यक्ति विशेष से तटस्थ बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने सभी कार्मिको को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में बताई निर्वाचन से सम्बन्धित सभी नियमों का बारीकी से गहनता करते हुए आत्मसात करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने शुक्रवार को एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम व वीवीपैड का प्रशिक्षण मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी.यू.,सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिको की शंका का निदान किया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
