खबर संसार रुद्रपुर.फर्जीवाड़ा 5 करोड़ की फर्जी NCERT की किताबें उत्तराखंड के रुद्रपुर (कीरतपुर) एक बड़े गोदाम में में, जी हा रुद्रपुरः पुलिस की सतर्कता ने नेशनल काउंसिल फार एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की किताबों के नाम बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। किताबों से लदे ट्रक की जांच के बाद सुबह पुलिस ने एक गोदाम का ताला तोड़ा तो उसमें ढाई लाख से अधिक किताबें भरी मिलीं।
फर्जीवाड़ा 5 करोड़ की फर्जी NCERT की किताबें उत्तराखंड के
जिनकी अनुमानित बाजार कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई जा रही है। किताबों की प्रिंटिंग, कागज की गुणवत्ता, कवर डिजाइन हल्की है। हर पाठ पर मौजूद रहने वाला क्यूआर कोड नहीं मिला। इससे प्रथम दृष्टया एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से मिलती-जुलती किताबों को अवैध रूप से छापे जाने की पुष्टि हुई है। अब सोमवार को एनसीईआरटी दिल्ली की टीम जांच के लिए रुद्रपुर पहुंचेगी। किताबों के वाटरमार्क और कापीराइट की होगी पड़ताल होगी। नकली किताबों के कारण एनसीईआरटी को रायल्टी का और विद्यार्थियों को डिजिटल मोड पर पाठ्यक्रम को वीडियो प्रारूप में न देख पाने का नुकसान होता।
शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कीरतपुर में एक गोदाम में संदिग्ध गतिविधि चल रही है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार व कोतवाल मनोज रतूड़ी टीम के साथ पहुंचे तो गोदाम बंद मिला। पास खड़े ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें एनसीआरटी की क्लास 1 से 12 तक की किताबें भरी थी हालांकि इस संबंध में ट्रक ड्राइवर से पूछा तो वो कुछ खास नहीं बता पाया. जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा तहसीलदार दिनेश कुटोला ने पुलिस से ताला तुड़वाया गोदाम किताबों से भरा मिला ये गोदाम बताया जा रहा कि अरुणा जैन के नाम से है किराया करीब बिजली पानी लगाकर 90 हजार बताया जा रहा है गोदाम मेरठ निवासी संदीप ने किराए पर ले रखा था



