HomeUttarakhandक्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई...

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

हल्द्वानी, खबर संसार। क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह अत्यंत  एवं भावभीनी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विभिन्न संकायो के विद्यार्थियों को स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

उत्साह उमंग व विद्यालय जीवन के अंतिम वर्ष की खूबसूरत भावनाओं से लिपटे इस कार्यक्रम का प्रारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। इसके पश्चात कभी भावनाओं को शब्दों में पिरो कर तो कभी गीतों के रसों में डुबोकर और कभी नृत्य की  थिरकन  से भरे एक से बढ़कर एक बहुरंगी प्रस्तुति की गई ,जिसके प्रभाव से पूरा मंच इंद्रधनुषी रंगारंग कार्यक्रमों की आभा से दीप्त हो गया ।

कार्यक्रम के दौरान कहीं शहद से मीठे  गीतों की झंकार प्रस्तुत की गई, तो कहीं  मन – मस्तिष्क को सराबोर कर देने वाले   नृत्य समूह की प्रस्तुति और कभी काव्य द्वारा हंसी के गुब्बारे फूटते हुए दृष्टव्य हुए । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री आर ० पी० सिंह जी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य  व स्वर्णिम भावी जीवन की कामना करते हुए आशीष वचन कहे l

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों उज्जलव भविष्य की कामना की

विद्यालय के प्रधानाचार्य  डॉक्टर बीबी पांडे ने विद्यार्थियों को भावी जीवन में अग्रसर होने एवं अपने सपनों को जीवंत रूप देने हेतु जब प्रेरणात्मक व भावनात्मक विचार प्रस्तुत किए तो पूरे प्रांगण का वातावरण भाव से हल हो गया विद्यालय प्रबंधक आर ० पी० सिंह ने अपने आशीष वचनों में कहा कि हमारे विद्यार्थी हमारे बच्चे होते हैं, जिनसे जन्म से तो नहीं किंतु कर्म व भावनाओं का नाता होता है, जो आजीवन बना रहता है जिसे ना तो शिक्षक भूल सकते है ना ही विद्यार्थियों की स्मृति की बगिया मुरझाती  है, क्योंकि विद्यार्थी की हर सफलता  उनके माता-पिता गर्व व प्रसन्नता अनुभव करते हैं उनके शिक्षकों को भी उसी गर्व एवं प्रसन्नता की अनुभूति होती है।

विद्यालय के विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती लिली ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने भावी स्वप्न को धरातल के  उत्तम पायदान  से प्राप्त कर पूरा जीवन सुख- समृद्धि प्राप्त करें । इस पूरे कार्यक्रम को एकात्मता व मनोरंजन के सूत्र में पिरो कर कुशल प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए पूरी 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।

जिसमें कक्षा 12वीं के मुकुल जोशी  मिस्टर फेयरवेल एवं  मिस फेयरवेल मुस्कान कैड़ा विजेता रहीं।  कक्षा ग्यारहवीं की विद्यार्थी कोमल कोरंगा, अंकिता, अनीता, अक्षित  ने अत्यंत कुशलता से मंच संचालन कर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया ।विद्यालय प्रबंधक श्री विक्रम सिंह कार्की द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आशीष दिए गए l

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.