HomeUttarakhandकृषक महोत्सव रबी 2023 का आयोजन सोमवार को कृषि निवेश केंद्र मंगोली...

कृषक महोत्सव रबी 2023 का आयोजन सोमवार को कृषि निवेश केंद्र मंगोली में किया गया

खबर संसार भीमताल.भीमताल विकास खंड के न्याय पंचायत खुरपाताल मे कृषक महोत्सव रबी 2023 का आयोजन सोमवार को कृषि निवेश केंद्र मंगोली में किया गय। मुख्य कृषि अधिकारी डा विकेश कुमार यादव द्धारा किसानों को कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।किसानों को सब्जी उत्पादन एवम फसल उत्पादन की विस्तृत जानकारी देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देते के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कृषक महोत्सव रबी 2023 का आयोजन सोमवार को कृषि निवेश केंद्र मंगोली में किया गया

विकास खंड प्रभारी कृषि भीमताल डा ममता जोशी द्वारा किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। पशुपालन विभाग पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमा राठौर द्वारा पशुओं से संबंधित रोग बीमारी की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानो को पशु टीकाकरण और पशु बीमा करने की सलाह दी गई और उद्यान विभाग, डेयरी, मंडी समिति, रिप परियोजना आदि विभागों द्वारा मौके पर निवेशो की स्टाल लगाई मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डा हरीश बिष्ट ने कृषक महोत्सव में आए हुए किसानों को जागरूक करते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। कृषक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्ट वर्ष 2023 के तहत किसानों को मोटे अनाजो के महत्त्व के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही किसानों को रबी सीज़न की फसलों गेहूं, मसूर मिनिकिट, जैविक दवाइया, चारा बीज, सब्जी बीज आदि वितरित किए गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश मेहरा द्वारा जंगली जानवरों से खेती में हो रहे नुकसान एवम किसानो को अनुदान पर कुट्टी मशीन दिलाने की बात को रखा गया।कार्यक्रम का संचालन विकास खंड प्रभारी डॉ ममता जोशी द्वारा किया गया। महोत्सव के दौरान महोत्सव के प्रधान, खुरपाताल, प्रधान अधौड़ा बीसीसी मेंबर, समेत लगभग 120 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.