HomeInternationalरूस के परमाणु हमले के डर से बढ़ी इन गोलियों की मांग,...

रूस के परमाणु हमले के डर से बढ़ी इन गोलियों की मांग, स्टॉक तक खत्म

नई दिल्ली, खबर संसार। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है यह कभी भी परमाणु हमले की शक्ल ले सकता है और अगर ऐसा हुआ तो तीसरे विश्व युद्ध की संभावना प्रबल हो जाएगी। इसी बीच एक और चौंकाने वाली केस स्टडी सामने आई है जिसमें बताया गया कि दुनियाभर के लोग पोटैशियम आयोडाइड की पिल्स तेजी से खरीद रहे हैं।

मांग के चलते पिल्स का स्टॉक खत्म

जानकारी के अनुसार एक रिपोर्ट में इस पर विस्तृत तरीके से जानकारी देते हुए एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया कि रूस ने अगर यूक्रेन के परमाणु ठिकानों पर हमला किया या फिर रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया तो इससे रेडियोएक्टिव विकिरण हो सकता है। ऐसे में काफी हद तक या तो बंकर लोगों के काम आ सकता है या फिर पोटैशियम आयोडाइड की पिल्स इस विकिरण से राहत दे सकती हैं। इतना ही नहीं यूरोप के देशों में इसकी मांग इतनी तेजी से बढ़ी है कि कई जगह तो इसके स्टॉक भी खाली हो गए हैं।

इसे भी पढ़े-हरीश रावत बोले, भगवान करें मुझे कांग्रेस निष्‍कासित कर दें

कैसे काम करती हैं ये गोलियां

रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने बताया है कि रूस अगर परमाणु हमला करता है तो इससे निकला रेडियोएक्टिव आयोडीन सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकता है। यह थायरॉइड ग्रंथि को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे कई तरह के हार्मोन निकलते हैं। इसी बीच अगर पोटैशियम आयोडाइड का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे थायरॉइड ग्रंथि सैचुरेट हो जाती है और रेडियोएक्टिव आयोडीन को नहीं लेती है जो कि कैंसर के लिए उत्तरदायी होती है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि रासायनिक हथियार के चलते पानी, मिट्टी, पौधे और जानवर भी प्रभावित हो सकते हैं। उधर पोटैशियम आयोडाइड पिल्स की मांग के चलते अमेरिका में कई कंपनियों के पास इसका स्टॉक खत्म हो गया है। सप्लाई टाइट होने से इसकी कीमत भी काफी बढ़ गई है। यह गोलियां बेचने वाली न्यूयॉर्क की एक कंपनी का कहना है कि उसके पास स्टॉक खत्म हो गया है और अप्रैल के शुरू में स्टॉक आ सकता है। कंपनी के मुताबिक 23 फरवरी को इसकी बिक्री में उछाल आई थी और 28 फरवरी तक सारा स्टॉक बिक चुका था।

सुरक्षा की शत प्रतिशत गारंटी नहीं

एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया कि हालांकि पोटैशियम आयोडाइड की गोलियां रेडियोएक्टिव आयोडीन के खिलाफ शत प्रतिशत सुरक्षा नहीं देती हैं लेकिन इसकी एक डोज थायरॉइड ग्रंथि को 24 घंटे तक सुरक्षा देती है। इसके अलावा सलाह से ज्यादा डोज लेने से गंभीर परेशानी या मौत तक हो सकती है। इसके बावजूद भी यूक्रेन में भी बंकरों के बाहर लोग बड़ी मात्रा में आयोडीन की गोलियों खरीद रहे हैं। उनका मानना है कि इससे वह जहरीली गैसों से अपना बचाव कर पाएंगे। साथ ही इटली, स्वीडन, बेल्जियम, ब्रिटेन में भी लोग बंकरों, सर्वाइवल गाइड, फॉलआउट शेल्टर सहित इन गोलियों के लिए कोई भारी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.