जी, हां चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश पहुंच चुका है। मिचौंग ने तमिलनाडु और विशेषकर राजधानी चेन्नई में भारी तबाही मचाई है। शहर में एहतियातन स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।
आंध्र प्रदेश में 4 दिसंबर 2023 से 05.12.2023 के 08:30 IST तक अधिक से अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। जिस वजह से हर तरफ जल-जमाव हो रखा है। इसके साथ ही बारिश की वजह से कई जिलों में जलजमाव हो गया है जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश के एक जिले में बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात, नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं लोग
मिचौंग चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। चेन्नई के वेस्ट तांबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आने जाने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यहां पर अभी भी पानी भरा हुआ है। तो वहीं, मिचौंग चक्रवात की वजह से चेन्नई में 8 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु की राजधानी में पुलिस ने इन लोगों की मौत की पुष्टी डूबने की वजह से की है।
मिचौंग के बीच आंध्र प्रदेश के इन जिलों में रेड अलर्ट
आंध्र प्रदेश सरकार ने तूफान के असर को देखते हुए आंध्र प्रदेश के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बापटला, प्रकाशम, पलनाडु, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, पीए, एलुरु, कोनसीमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में पांच और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले नेल्लोर, कडपा, टी. गो., काकीनाडा और अल्लूरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के 8 और जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तिरूपति, अन्नामय्या, नंदयाला, अनाकापल्ली, मान्यम, विशाखा, विजयनगरम, श्रीकाकुलम के लिए भी येलो अलर्ट है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
