खबर संसार, हल्द्वानी : नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे Kalichaud मंदिर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नामांकन से पहले हल्द्वानी से 10 किमी दूर गौलापार स्थित कालीचौड़ मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। उन्होंने लालकुओं से नामांकन कराने पहले Kalichaud में माता के दर्शन किए। नामांकन के बाद वह चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जनता उन्हें पूरा आर्शीवाद देगी। और उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार वह कांग्रेस को उत्तराखंड की सत्ता तक पहुंचाएगी।
ये भी पढें- पति की मौत के बाद Sangeeta बन गई लुटेरी दुल्हन, बनाया गिरोह
लालकुआं के विकास लिए बनाएंगे ठोस रणनीति
यहां बताते चलें कि पहले हरीश रावत तो रामनगर से टिकट दिया गया था, लेकिन फिर विरोध के चलते उनकी सीट बदल दी गई और अब वह लालकुआं से चुनावी मैदान में हैं। उनका कहना है कि वह चुनाव जीतकर लालकुआं का विकास करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पहले लालकुआं सीट से संध्या डालाकोटी को उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन समीकरण की वजह से उनका टिकट काट दिया गया, इस वजह से संध्या डालाकोटी में नाराजगी है।
संध्या डालाकोटी में नाराजगी
अब देखना ये है कि कांग्रेस अब अपने रूठे नेताओं को कैसे मना पाती है। यहां बतात चलें कि हरीश रावत पार्टी के सीनियर लीडर हरीश चंद्र दुर्गापाल को मनाने में सफल हो गए हैं। साथ ही कई नेताओं का मानमनौव्वल चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नाराज संध्या कालाकोटी से भी मुलाकात की है। हलाकि, अब तक संध्या कालाकोटी से अपनी स्थिति साफ नहीं की है। लेकिन जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। संध्या डालाकोटी का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन अब ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा देने वाली पार्टी ने जो अपमान किया है, उस पर मैं आगे की रणनीति तय करूंगी।’

