spot_img
spot_img
HomeInternationalपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हत्या के मामले में फंसे, जाना पड़ेगा...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हत्या के मामले में फंसे, जाना पड़ेगा जेल?

अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। अमेरिकी कैपिटल पुलिस अदिकारी की मौत को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी के परिवार ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

6 जनवरी 2021 के दंगों के एक दिन बाद अमेरिकी पुलिस अधिकारी के परिवार ने 7 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अमेरिकी पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को उस दिन हिंसा के लिए उकसाया था।

पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक के परिवार की ओर से से ट्रम्प के खिलाफ वाशिंगटन में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था। बताया गया कि 7 जनवरी को स्ट्रोक की वजह से 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। परिवार का आरोप है कि ट्रंप ने जानबूझकर भीड़ को उकसाया था और हमले का विरोध करने वालों पर अटैक करने के लिए भीड़ को गाइड किया था।

मुकदमे में लगाया ये आरोप

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि हिंसा की वजह से पुलिस अधिकारी को चोटें आई और उसकी जान चली गई। हालांकि एक चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि यूएस कैपिटल पर हमले के दौरान सिकनिक को कोई चोट नहीं आई थी। सिकनिक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन 6 जनवरी की हिंसक घटनाओं ने उनके हालाक के लिए एक भूमिका निभाई हो इस बात की संभावना थी।

बता दें कि साल 2021 में जनवरी में बाइडन को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बनाने की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था। कई वैश्विक नेताओं ने इसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के इतिहास में ‘काला दिन’ करार दिया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.