खबर संसार हल्द्वानी.फॉर्चून होटल मैं आज बहुत ही बड़ा फंक्शन आयोजित किया गया जिसमें फॉर्चून होटल ने लक्ष्य सेन और उनकी फैमिली को सम्मानित किया साथ ही उन्हें उनकी फैमिली को ताउम्र होटल में फ्री ऑफ कास्टकी सुविधा प्रदान की। इस अवसर पर केक सेरेमनी हुई जिसमे बैडमिंटन की थीम पर विशिष्ट रूप से आई टी सी फॉर्च्यून के सेफ द्वारा बनाया गया था और बैडमिंटन के आकार के बिस्कुट इत्यादि भी समारोह के अनुसार रखे गए थे.
फॉर्चून होटल ने लक्ष्य सेन और उनकी फैमिली को सम्मानित किया साथ ही उन्हें उनकी फैमिली को ताउम्र होटल में फ्री ऑफ कास्ट
Vedio भी देखे
व्यापार मंडल द्वारा भी लक्ष्य सेन को इस अवसर मल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से छोटे बच्चे जो अभी से इस खेल की विशिष्ट ट्रेनिग प्राप्त कर रहे है उन्हे भी आमंत्रित किया गया था ताकि वो मोटीवेट हो सके।कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे मुख्य रूप से नैनीताल बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव नरेंद्र भुटियानी अध्यक्ष रितेश बिष्ट, डिप्टी डायरेक्टर सुरेश पांडे, डॉ संजय जुयाल, डॉक्टर गौरव सिंघल, नीरज शारदा, नवीन वर्मा, रमेश शर्मा, सुरेंद्र भटियानी, सुनील शारदा, विनय लाहोटीइत्यादि उपस्थित थे कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजीव मेहता एवम फॉर्च्यून होटल ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अरिंदम कुनार उपस्थित थे। मुख्य राष्ट्रीय कोच डी के सेन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम पश्चात लक्ष्य सेन अपने द्वारा पहनी गई जर्सी को सिग्नेचर कर फॉर्च्यून होटल के नीरज शारदा को भेट किया एवं अनेक बच्चो को ऑयूटोग्राफ भी दिए। राजीव मेहता द्वारा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अलकनंदा अशोक का विशेष धन्यवाद प्रकट किए जिन्होंने नेशनल गेम उत्तराखंड में करवाने के प्रस्ताव को पास कराया.
