हल्द्वानी, खबर संसार। अभिभावक संघर्ष समिति संयोजक पंडित मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में मा. डॉ धन सिंह रावत जी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड से सर्किट हाउस में मुलाकात कर निजी स्कूलों द्धारा बड़ाई जा रही फीस व ड्रेस बदलने व अभिभावकों की अन्य समस्याओं के विषय मे वार्ता की व ज्ञापन देकर उत्तराखंड में शीध्र अति शीघ्र फीस एक्ट लागू की अपील व निवेदन किया, मंत्री मोहदय द्बारा इस विषय में शीध्र कोई ठोस नीति बनाने का आश्वासन दिया।
ये बातें लिखी पत्र में
पत्र में लिखा की हल्द्वानी व समूचे उत्तराखण्ड में नीजि स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि कर व ड्रेस चेंज कर अभिभावकों पर अतिरिक्ति आर्थिक बोझ डाला जा रहा है जिस कारण अभिभावकों का बजट बिगड़ चुका है क्योंकि पहले से ही अभिभावक दो वर्षों से कोरोना महामारी की मार से परेशान हैं। अब स्कूल खुलने पर नीजि/प्राइवेट स्कूलों ने मनमाने तरीके से 10 से 20 प्रतिशत फीस वृद्धि कर दी व ड्रेस भी किसी न किसी तरह से बदल दी है जिससे अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महोदय आपसे समस्त अभिभावकों को काफी आशा है और आपसे निवेदन है कि आप शीघ्र अतिशीघ्र उत्तराखण्ड में फीस एक्ट लागू करने की कृपा करें व निजी/प्राइवेट स्कूलों के लिए ड्रेस व अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी नियम बनाने का कष्ट करें जिससे निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लग सके और अभिभावकों को राहत मिले। इसके लिए हम सभी अभिभावक सेदा आपके ऋणी रहेंगे।
इसे भी पढ़े-चीन में कोरोना बेकाबू, बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


