फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में कहा, हमारा पहला उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी बंधकों की रिहाई करना है। मैं इजरायल के लोगों से कहना चाहता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में आप अकेले नहीं हैं।’ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने तेल अवीव में इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से कहा, मैं आप लोगों के दुख में शामिल हूं और यहां पर आपका दर्द साझा करने आया हूं।
फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- हम दुख की इस घड़ी में इजरायल के साथ हैं
इजरायल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों बोले, हम दुख की इस घड़ी में इजरायल के साथ हैं। 7 अक्टूबर को हमारे तीस फ्रांसीसी नागरिकों की हमास के लोगों ने हत्या कर दी है। हमारे देश के 9 लोग अभी भी लापता हैं या बंधक बनाए गए हैं। तेल अवीव में, मैं उनके परिवारों के साथ और इजरायल के साथ कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
हमास के 400 ठिकानों पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक
इजरायल हमास युद्ध के बीच इजरायल की सेना ने बीते 24 घंटों में हमास के 400 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इजरायल ने एक प्रेस रिलीज में कहा, हमास लगातार इजरायल के खिलाफ रॉकेट फायर कर रहा है। इजरायली सेना ने कहा, उनकी कार्रवाई में हमास की टनल को नष्ट कर दिया है। आईडीएफ ने कहा, निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ अपनी कार्रवाई करना जारी रखेगा।
इजरायल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनअल मैक्रों इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंच गए हैं। यहां पर वह अपने समकक्ष प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु से बात करेंगे। इसके बाद वह वहां के अन्य अधिकारियों, हमास के आतंकी हमलो में घायल हुए लोगों की जानकारी लेने के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक साझा बयान जारी कर सकते हैं।
आईडीएफ ने हिज़्बुल्लाह की चौकियों को तबाह किया
इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने सोमवार रात को लेबनान में हिज़्बुल्लाह चौकियों पर कई हमले किए। आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक सैन्य चौकी को खत्म कर दिया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
