HomeAdministrativeघोड़े से लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा लगातार परेड ग्राउंड पर नजर

घोड़े से लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा लगातार परेड ग्राउंड पर नजर

खबर संसार देहरादून।घोड़े से लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा लगातार परेड ग्राउंड पर नजर जी हा पीएम नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को परेड ग्राउंड देहरादून में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारिया पूरे जोर शोर से है। घोड़े से लेकर हेलीकॉप्टर तक से चौकसी के रूप में नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था ,बेरेकेडिंग,कुर्सियां, स्टेज,मेटल डिटेक्टर से चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है। डीआईजी जनमेजय खंडूरी डीएम आर रविशंकर लगातार परेड ग्राउंड पर नजर रखने के साथ मौजूद रह रहे है।

घोड़े से लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा लगातार परेड ग्राउंड पर नजर

बताए चले की दिनाँक 04-12-2021 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार महोदय के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक: 01-12-2021 की देर रात्रि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड व उसके आस-पास के क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा मां0 प्रधानमंत्री भारत सरकार महोदय की प्रस्तावित जनसभा में भारी संख्या में लोगों के जुटने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था तथा वाहनों के पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

इस दौरान डीआईजी जनमेजय खंडूरी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर को अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समय से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा पुलिस अधीक्षक यातायात को जनसभा के दृष्टिगत आवश्यक रूट प्लान बनाने तथा वाहनों की पार्किंग हेतु चयनित किये गये पार्किंग स्थलो पर सारी व्यवस्थाए समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.