HomeCoronaUP में मंगलवार तक संपूर्ण लाकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

UP में मंगलवार तक संपूर्ण लाकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

खबर संसार, लखनऊ: UP में मंगलवार तक संपूर्ण लाकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद  कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह विभाग ने वीकेंड लॉकडाउन में एक दिन का इजाफा कर दिया है। कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने एक और आदेश जारी किया है।

यूपी के सभी कंटेनमेंट जोन में कम से कम 14 दिनों के लिए सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

UP में अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यानी कि अब UP में तीन दिन पूरे प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान जरूरी सेवाओं और दुकाने खुली रहेंगी. आइए जानते हैं..

यह भी पढ़े- दिल्ली के उप राज्यपाल Anil Baijal भी कोरोना संक्रमित

UP में क्या रहेगा खुला
  • सुबह 11ः00 बजे के बाद आने-जाने पर रोक रहेगी।
  • किराने के दुकान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी।
  • फल और सब्जियों की भी दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी।
  • सब्जी मंडी और कृषि उत्पादों की भी दुकानों की टाइमिंग सुबह 6 से 11 बजे तक की रहेगी।
  • डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम को 5 से 7 के बीच में खुली रहेगी।
  •  ई-मित्र और आधार सेवा क्रेंद खुले रहेंगे।
  • बैंक और बीमा कार्यालय 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।
  • पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।
क्या रहेगा बंद
  • किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रवेश करने की छूट नहीं होगी।
  •  कोविड -19 संबंधित कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़ सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • प्रोसैस्ड फूड, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट और होटल बंद रहेंगे. हालांकि, होम डिलीवरी की छूट रहेगी।
  • निजी वाहनों के आने-जाने पर भी रोक रहेगी. हालांकि, सरकारी बसें चलती रहेंगी।
कार्यक्रमों के नियम

इस पूरे वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शादी और अंतिम संस्कार करने की छूट रहेगी। शादी में 50 लोग शामिल हो सकेंग। हालांकि, इस कार्यक्रम को 3 घंटे से अधिक नहीं किया जा सकेगा। वहीं, अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की छूट रहेगी। इनके अलावा जिन स्थानों पर संक्रमण की स्थिति काफी खराब है, वहां स्थानीय प्रशासन 14 दिन के कंटेनमेंट जोन बनाएगा. इन स्थानों पर पूरे 14 दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब पर प्रतिबंध रहेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.