खबर संसार, नई दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल Anil Baijal भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लिया है। राजधानी में कोरोना महामारी की तांडव जारी है। दिल्ली के उप राज्यपाल Anil Baijal अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव हो गए है।
उनकी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उप राज्यपाल Anil Baijal ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। उपराज्यपाल ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
ट्वीट ने ट्वीट कर दी जानकारी
उप राज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर बताया, ” हल्के लक्षणों के साथ आज मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल हल्के लक्षण हैं। मैंने लक्षण दिखने के साथ ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हों, वे भी अपना टेस्ट करा लें। अपने घर से दिल्ली में कोरोना के हालात पर नजर और कार्य संचालन कर रहा हूं। ”
यह भी पढे- ज्यादा Hot water भी स्वास्थ्य को पहुंचा रहा नुकसान
कौन हैं अनिल बैजल
अनिल बैजल 1969 बैच के आईएस ऑफिसर हैं. वो अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं। अनिल बैजल दिल्ली विकास प्राधिकारण के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं। वो शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के तौर पर 2006 में सेवानिवृत हुए। बैजल यूपीए सरकार के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से जुड़े रहे हैं। वो विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जिक्यूटिव कौंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।
दिल्ली में कल शुरू हो सकेगा वैक्सीनेशन
राजधानी दिल्ली में कल यानी 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होनी की संभावना कम नजर आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा है कि उनके पास अभी तक वैक्सीन नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा है कि हम कंपनी के लगातार संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि टीके कल या परसों तक पहुंचेंगे। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है। कोविशील्ड की 3 लाख खुराक पहले, कल या परसों हमारे पास आ रही है।