HomeUncategorizedघटे गैस के दाम... मगर हर किसी को नहीं मिली राहत, जानिए...

घटे गैस के दाम… मगर हर किसी को नहीं मिली राहत, जानिए क्यों?

देशभर में आज यानी 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर पर लागू हुई है। हालांकि घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


दूसरे महीने भी सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है।
नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹1,631.50
  • मुंबई: ₹1,583.00
  • कोलकाता: ₹1,735.50
  • चेन्नई: ₹1,790.00

जुलाई में दिल्ली में यह सिलेंडर ₹1,665 में मिल रहा था। मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,616.50 था। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।


घरेलू गैस के रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी:

  • दिल्ली: ₹853.00
  • मुंबई: ₹852.50

गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे उन परिवारों को राहत है जो घरेलू रसोई गैस पर पूरी तरह निर्भर हैं।


हर महीने होती है समीक्षा

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडरों के दाम की समीक्षा करती हैं। 1 अगस्त से लागू हुई कीमतों में बदलाव इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.