खबर संसार, नई दिल्ली: God श्रीकृष्ण 5248वां जन्मोत्सव, जानिए क्यों खास है इस बार। God श्रीकृष्ण का सभी अवतरों में सर्वोच्च स्थान है। दुनिया भर के लोग देवताओं में सबसे ज्यादा उन्हें ही पसंद करते है। श्रीकृष्ण के करोड़ों भक्त हैं। इस्कॉन जैसे कई संगठन हैं, जो श्रीकृष्ण भक्ति का प्रचार और प्रसार करते हैं।
इस वर्ष God श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 30 अगस्त सोमवार को रात्रि 12ः00 बजे जन्माष्टमी का पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस पर्व के मौके पर लोग उपवास कर भगवान श्रीकृष्ण की सच्चे मन से आराधना करते हैं। इस खास पर्व पर धनिये की पंजीरी का भी विशेष महत्व है।
ये भी पढ़ें- लाल किले से Prime minister ने पेश किया 25 सालों का विजन, जानिए क्या खास
ऐसे मनाएं God श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
God श्रीकृष्ण श्रीकृष्ण जन्म रात्रि में हुआ था और व्रत के लिए उदया तिथि मान्य है, ऐसे में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 30 अगस्त को रहेगा और दिनभर व्रत रख सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पारण कर सकते हैं।
भगवान विष्णु के 8वें अवतार है श्री कृष्ण
श्री कृष्ण ने विष्णु के 8वें अवतार के रूप में 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया। उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में उनका जन्म हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था।


