खबर संसार, नई दिल्ली: लाल किले से Prime minister ने पेश किया 25 सालों का विजन, जानिए क्या खास, भारत आज 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी के रूप में मना रहा है। लाल किले से Prime minister मोदी ने आज 8वीं बार तिरंगा फहराया। और अपने संबोधन में उन्होंने वीर शहीदों को याद किया।
उन्होंने नये भारत के लिए आने वाले 25 सालों का विजन भी पेश किया। मोदी ने कहा आज लाल किले से मैं आह्वान कर रहा हूं- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और अब सबका प्रयास हमारे हर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ‘ इस अवसर पर पहली बार समारोह स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा के साथ Prime minister ने राष्ट्र को संबोधित किया।
ओलंपिक खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
भारत को पहली बार स्वर्ण पदक जिताने वाले खिलाड़ी और सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा सहित ओलंपिक के बत्तीस विजेता खिलाड़ियों के लिए ताली बजवाकर पूरे देश की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
Prime minister के अगले 25 साल का लक्ष्य
Prime minister ने कहा कि यहां से शुरू होकर अगले 25 वर्ष की यात्रा नए भारत के सृजन का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में हमारे संकल्पों की सिद्धि, हमें आजादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी।
ये भी पढ़े- 15 August के दिन, ये देश भी हुए थे आजाद, ऐसे मनाते हैं आजादी का जश्न
बंटवारे का दर्द बड़ी त्रासदी
Prime minister मोदी ने कहा हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
कोरोना योद्धाओं का वंदन
पीएम ने अपने भाषण में कोरोना वैश्विक महामारी का जिक्र करते हुए देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका की तारीफ की. उन्होंने कहा, डॉक्टर, हमारे नर्सेस, हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने मे जुटे वैज्ञानिक हों, सेवा में जुटे नागरिक हों, वे सब भी वंदन के अधिकारी हैं।
छोटे किसान देश की शान
किसानों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, किसानों की जमीन छोटी होती जा रही है। देश के 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। 100 में से 80 किसानों के पास बहुत ही कम जमीन है। देश में पहले जो नीतियां बनीं, छोटा किसान बने देश की शान ये हमारा सपना है। और किसानों की सामूहिक शक्ति को आगे बढ़ाना होगा।


