खबर संसार, वाराणसी : काशी विश्वनाथ Temple की दीवारों पर पीएम की मां के तौल के बराबर लगाया स्वर्ण, भगवान भोलेनाथ की नगरी अर्थात काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर की दीवारों को अब सोने से मढ़ दिया गया है। इससे 1 मार्च को शिवरा़ित्र के इस मौके पर भागवान भोलेनाथ की आभा और बढ़ गई। इस Temple के गर्भगृह के अंदर 37 किलो सोना लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब स्वर्ण शिखर से नीचे बचे हिस्सों और चैखट आदि बदलवाने के लिए 24 किलो सोना लगाने की योजना है। महाशिवरात्रि के बाद यह काम भी शुरू हो जाएगा।
ये भी पढें- 1 March से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदान में बारिश
10 कारीगरों ने Temple में लगाया स्वर्ण
बता दें कि मंदिर प्रशासन के मुताबिक तकरीबन 30 घंटे में रविवार दोपहर एक बजे गर्भगृह के अंदर की पूरी दीवार पर सोने की परत चढ़ा दी गई। Temple के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित करने के लिए 10 सदस्यीय कारीगरों की टीम ने काम किया। दीवारों को स्वर्णमंडित करने को सोने के पत्तर तैयार किए गए। ये स्वर्ण पत्र टुकड़ों में थे। स्वर्ण आभूषण बनाने वाली नई दिल्ली की एक संस्था ने सख्त सुरक्षा घेरे के बीच सोने की प्लेटों को ट्रक से मंदिर पहुंचाया था। हालांकि श्रद्धालु ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर गर्भगृह में सोना मढ़वाया है।
पीएम की मां हीराबेन के तौल के बराबर सोना दान
मंदिर में जो स्वर्ण लगाया गया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के तौल के बराबर सोना दान किया गया था। जो दक्षिण भारत के एक श्रद्धालु ने दिया किया था। इसे संयोग ही कहेंगे कि बाबा के मंदिर की दीवारों पर सोना मड़ने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही यहां आकर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक व पूजा-अर्चना करने का मौका मिला।

