HomeNationalइस ट्रेन में यात्रा करने पर सरकार दे रहीं है पांच हजार...

इस ट्रेन में यात्रा करने पर सरकार दे रहीं है पांच हजार रूपये, जल्दी करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जहां बेंगलुरु में दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई वहीं उन्होंने ‘भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का भी उद्घाटन किया।

जहां तक दक्षिण भारत की पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बात है तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (केएसआर) रेलवे स्टेशन से ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी।

यह भारत की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन केएसआर बैंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना हुई और आज शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। 16 कोचों वाली ये वंदे भारत ट्रेन बैंगलुरु छावनी, बैय्यप्पनहल्ली, कृष्णराजपुरम, व्हाइटफील्ड, देवनगोंथी, मलूर आदि स्टेशनों से गुजरेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो रेलवे की ‘भारत गौरव’ ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के मुजराई विभाग द्वारा चलाई जाएगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे के अनुसार, ”यह काशी की यात्रा करने को इच्छुक कई यात्रियों के सपने को पूरा करेगी।

’’ इस ट्रेन में यात्रा के लिए आठ दिन का एक यात्रा ‘पैकेज’ उपलब्ध होगा, श्रद्धालुओं को इसमें विशेष छूट दी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक सरकार काशी विश्वनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त पांच हजार रुपये भी देगी। यह ट्रेन वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे कई तीर्थ स्थलों पर भी जाएगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन से हवाई अड्डा पर यात्रियों की क्षमता बढ़कर सालाना करीब पांच-छह करोड़ होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोदी के बैंगलुरु दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में छह महीने से भी कम का वक्त बचा है। प्रधानमंत्री आज एक जनसभा में भी शिरकत करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वह तमिलनाडु के डिंडीगुल जाएंगे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.