HomeAdministrativeराज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज इस्तीफा दे दिया

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज इस्तीफा दे दिया

खबर संसार देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज इस्तीफा दे दिया। इस खबर से राजनीतिक गुणा भाग लगने लगा है।

बताए चले की बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी। क्योंकि बीते 15 दिन पहले खुद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की जानकारी दी थी। जिसके बाद बुधवार की सुबह से ही राज्यपाल के इस्तीफा देने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा और फिर दोपहर तक राज्यपाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

हालांकि, उत्तराखंड राज्य का राज्यपाल कौन होगा यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन चर्चाएं इस बात की है कि राजपाल बेबी रानी मौर्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राजनीति मैं सक्रिय होना चाहती हैं जिसके चलते उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। यह अटकले लगाई जा रही है लेकिन इसमें कितनी सत्यता है यह भविष्य के गर्भ में है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.