HomeEntertainment‘महाभारत' के ‘शकुनी मामा' की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

‘महाभारत’ के ‘शकुनी मामा’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

जी, हां ‘महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाकर बेहद फेमस हुए गूफी पेंटल की तबियत काफी खराब बताई जा रही है। उन्हें सीरियल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी हालत अब और बिगड़ गई है। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत सीरियस होने की कंफर्मेशन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

टीना घई ने गुफी पेंटल की खराब तबीयत की दी जानकारी

टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर गुूफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर कर उनकी खराब तबीयत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे।” वहीं टीना घई की इस पोस्ट के बाद तमाम फैंस कमेंट बॉक्स में वेटरन एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

गूफी की फैमिली ने डिटेल्स शेयर करने से किया है मना

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना घई ने ये भी कहा है कि गूफी पेंटल के फैमिली वालों ने किसी से भी कोई डिटेल्स शेयर करने के लिए मना किया है। टीना ने कहा कि गूफी के जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। बताया जा रहा है कि गूफी काफी समय से बीमार है और 31 मई को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

गूफी पेंटल का करियर

गूफी पेंटल के करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं वे टीवी सीरियल्स में भी नजर आए। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान मिली थी। आज भी ये किरदार लोगों के जेहन में जिंदा है। बता दें कि गूफी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.