खबर संसार, नई दिल्ली: हाय महंगाई : फिर बढ़ गए LPG गैस के दाम, महंगाई से जनता तो पहले से ही परेशान चल रही है ऐसे में अब गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ गए। 15 में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर अब तक 50 रूपये महंगा हो चुका है। 01 सितंबर को 25 रूपये LPG गैस पर फिर से बढ़ा दिये गये।
बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए का इजाफा
बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में सरकार ने 25 रुपए का इजाफा कर दिया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया था।
ये भी पढे़- Sunny Leone ने मल्टीकलर बेगी फुल स्लीव शॉर्ट ड्रेस पहन कर बढाया इंटरनेट का पारा
बढोत्तरी के बाद LPG गैस दाम
बढोत्तरी के बाद गैस के दाम अब अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है। बता दें जुलाई और अगस्त में दाम बढ़े थे। मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में LPG गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी।
दिल्ली में इस साल जनवरी में गैस सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।


