HomeNationalममता बनर्जी की Bhawanipur से एतिहासिक जीत

ममता बनर्जी की Bhawanipur से एतिहासिक जीत

खबर संसार कोलकाता : ममता बनर्जी की Bhawanipur से एतिहासिक जीत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव एतिहासित जीत दर्ज की है। जिसमें उन्होंने भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। इससे पहले उन्होंने 2011 में इसी सीट से 54,000 से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। अभी समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी ममता की तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने Bhawanipur विधानसभा उपचुनाव 58,832 वोटों से जीत लिया है। मैंने यहां हर वार्ड से जीत दर्ज की है।

ये भी पढें- 6 days में पेट्रोल 1.20 पैसे, तो डीजल 2.15 रुपए महंगा

ममता बनर्जी को Bhawanipur में मिले 62,760 मत

भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल दूसरे नंबर पर रहीं जबकि माकपा के श्रीजीब बिस्वास तीसरे नंबर पर हैं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी को यह उप चुनाव जीतना बेहद जरूरी थी। भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। और उन्होंने इसके लिए ममता बनर्जी को बधाई भी दी है। Bhawanipur  सीट से ममता बनर्जी को 62,760 मत मिले हैं। उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल को 20,468 मत मिले हैं।

शुभेंदु अधिकारी से हुईं थी पराजित

बताते चलें कि इससे पहले ममता बनर्जी Bhawanipur  से ही विस चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस उन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव नंदीग्राम से चुनाव लड़ीं थीं जिसके बाद उन्हें वहां पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के हाथों पराजित होना पड़ा था। और वहां से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस विस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत हासिल दर्ज की थी। और तीसरी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं थीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.