ब्रेकिंग खबर संसार नैनीताल।ऐतिहासिक घटना नैनीताल झील ओवरफ्लो जी हा अक्टूबर के माह में शायद ही कभी इतनी बारिश हुई हो की नैनीताल की झील ओवरफ्लो हो जाए। लेकिन आज हो गई है। आज सुबह 8 बजे तक 110 एमएम बारिश हो चुकी नैनीताल में जो बताया जा रहा है रात्रि तक 200 एमएम हो जाए।
इसके साथ ही करीब 62 नालो का पानी भी झील में ही समाता है जो उसके ओवरफ्लो का मुख्य कारण बना। जबकि झील के डाट का मुंह अच्छा खासा खोल रखा है लेकिन फिर भी झील ओवरफ्लो बनाए रखी है। नैनीताल के इतिहास में वैसे 3 या 4 बार ऐसा हुआ है जब झील ओवरफ्लो हुई है लेकिन इस बार आश्चर्य जनक बात ये है की ये जाते हुए बरसात के मोसम में ऐसा हुआ है। इस वॉरफ्लो के बाद हर कोई सहमा है।
इससे पूर्व बैलपडाव करकट नाला के पास रोड बह जाने के कारण रामनगर मार्ग बंद।जिसको जरूरी हो बाजपुर होकर जाए ! जी हा बरना जान का जोखिम हो सकता है।बताते चले की नैनीताल को आने एवं जाने वाले वाहन/यात्रीगण सावधान/ध्यान रखें, लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण जनपद नैनीताल के निम्न मार्ग पूर्ण से अवरोध है।
1-* रूसी बाईपास/ कालाढुंगी रोड़ में अत्यधिक वर्षा होने से नालों का पानी मार्ग में आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
2-* वीरभट्टी के पास अत्यधिक मात्रा में मालवा आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
3-* खैरना के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
4-* विनायक पदमपुर भीमताल में मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
5-* राष्ट्रीय राजमार्ग 121/309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में पनोद व धनगढ़ी के नालें उफान में होने के कारण मार्ग पूर्णरूप से बाधित है।
6-* कॉर्बेट रामनगर के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
7-* विनायक मार्ग पदमपुरी भीमताल के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
उपरोक्त मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास ना रूके।
