संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अप्रैल में 12 तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया था। अब उन्हें फिर से उनका बंगला वापस मिल गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा सदस्य के रूप में योग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 12, तुगलक लेन बंगला फिर से आवंटित किया गया है।
लोकसभा की हाउस कमेटी ने बंगला आवंटित करने का फैसला किया है। 24 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के कारण उन्हें निचले सदन के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया था।

19 साल बाद किया था खाली
इसके बाद राहुल गांधी को उनका बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। अब जब उन्हें उनका बंगला वापस मिल गया है तो उन्होंने कहा कि पूरा देश मेरा घर है। उन्हें वही घर फिर से वापस मिला है, जिसमें वह पिछले लगभग दो दशकों से लोकसभा सांसद के रूप में रह रहे थे।
राहुल गांधी जल्द ही अपने पुराने आवास पर वापस शिफ्ट हो जाएंगे। वह इस वक्त अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं, जो कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष भी हैं। मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद सोमवार (7 अगस्त) को लोकसभा सचिवालय ने गांधी की निचले सदन की सदस्यता बहाल कर दी थी।
अप्रैल में आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद मार्च में सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद, राहुल गांधी ने प्रोटोकॉल के मुताबिक अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था। बता दें एक अयोग्य सांसद सरकारी आवास का हकदार नहीं है और उसे सरकारी आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय मिलता है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
