HomeEntertainmentवेब सीरीज पंचायत 2 के बनराकस और विनाद के बारे कितना जानते...

वेब सीरीज पंचायत 2 के बनराकस और विनाद के बारे कितना जानते है आप

वेब सीरीज पंचायत 2 सुपरहिट हो गई है और इसका हर किरदार अपने आप में अलग है। फुलेरा पंचायत के प्रधान से लेकर पंचायत सचिव तक हर किसी को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। लेकिन सीरीज के दूसरे सीजन में कुछ नए किरदार जैसे विनोद और बनराकस भी जुड़े।

इन दोनों किरदारों ने लोगों को खूब हंसाया और गुस्सा भी दिलाया। विनोद की बातें सुनकर जहां लोग हंसने को मजबूर हो गए तो वहीं बनराकस यानी सीरीज के इस विलेन पर लोगों को गुस्सा भी आया। तो चलिए आपको विनोद और बनराकस से मिलवाते हैं। आखिर कौन हैं ये एक्टर्स और इससे पहले इन्होंने क्या काम किया है।

कौन हैं विनोद उर्फ अशोक पाठक

एक्टर अशोक पाठक ने विनोद का रोल निभाया है। पंचायत 2 में विनोद के डायलॉग डिलीवरी और कॉमेडी करने के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया। विनोद के मीम्स अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अशोक कुमार पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

रुई बेचा करते थे ‘विनोद’

एक्टर अशोक पाठक बिहार के सीवान के रहने वाले हैं और वह 9वीं क्लास में थे तभी चाचा के साथ फरीदाबाद आ गए थे। यहां पर दुर्गेश अपने चाचा के साथ रुई बेचते थे। किसी तरह 12वीं पूरी की और फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की सोची। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बिट्टू बॉस से की थी। अशोक पाठक फुकरे रिटर्न्स, खानदानी शफाखाना, सैक्रेड गेम्स, आर्या जैसी सीरीज-फिल्मों में साइड रोल कर चुके हैं। लेकिन पंचायत 2 ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।

सीरीज के विलेन हैं दुर्गेश कुमार उर्फ बनराकस

वेब सीरीज पंचायत 2 में विलेन को भी जगह दी गई है। सीरीज में ‘बनराकस’ के नाम से मशहूर भूषण का रोल अशोक पाठक ने बखूबी निभाया है। भूषण को देखकर लोगों को उसपर गुस्सा भी खूब आया लेकिन मजा भी आया। दुर्गेश का एक्टिंग में आने का कोई प्लान नहीं था, उन्हें सीधे तौर पर पढ़ाई करके नौकरी करनी थी।

ये भी पढ़ें- स्कूलों में गिर्दा गीत व कक्षा 1 से लेकर 5 तक कुमाऊनी भाषा में पाठ्यक्रम प्रारंभ करें

इंजीनियर बनने आए थे बन गए एक्टर

दुर्गेश कुमार इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए दिल्ली आए थे। यहां पर दो-तीन टेस्ट देने के बाद भी उनका किसी कॉलेज में नाम नहीं आया। इसके बाद उनके भाई ने उन्हें थिएटर करने को कहा। थिएटर में काफी सपोर्ट मिला और उन्होंने एनएसडी में भी थिएटर किया। दुर्गेश कुमार ने इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.